गोंडा, मार्च 31 -- कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां के तहरीर पर पुलिस ने पंद्रह वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म करने के साथ साथ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी है जिनका घर भी अगल बगल स्थित है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी ग्यारह वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी और वे लोग खेत में काम करने गए थे। शुक्रवार की शाम को उनके घर के बगल में रहने वाला लड़का उसे बहला फुसला कर घर के बगल स्थित भुसैले में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी लड़की रोने चिल्लाने लगी जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक आरोपी फरार हो गया। खेत से लौटने के बाद उन लोगो को इसकी ज...