मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर में मेडिकल के पास शादी समारोह में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस दो सप्ताह बाद में भी नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे रहे हैं। बच्ची अभी तक पीड़ा झेल रही है। दो दिसंबर को अपनी मां के साथ शादी समारोह में भोज खाने आई पांच साल की बच्ची के साथ कुछ युवकों ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी फरार हो गए थे। परिजनों ने लहूलुहान बच्ची को मेडिकल में इलाज कराया। डॉक्टर ने पीड़ित बच्ची को पटना रेफर कर दिया था। बच्ची को परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया था। आरोपित के भय से परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बाद में खबर के सुर्खी में आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और केस को ठंडे बसते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.