लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने मासूम से दुराचार की कोशिश करने वाले पुताई कारीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मासूम के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि नाका पजावा निवासी मो. जैद करीब 20 दिन से विजयनगर स्थित एक मकान में पुताई कर रहा था। शुक्रवार को काम के दौरान सात वर्षीय बच्ची छत पर खेल रही थी। जिसे टॉफी का लालच देने के बहाने से आरोपी ने दुराचार का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया था। जिसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.