दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद पटवा पोखर के पास छह वर्षीया बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने की अमानवीय घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने जगह-जगह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वे आरोपित को सौंपने की मांग कर रहे थे। शनिवार की रात घटना के बाद रविवार की सुबह होते-होते घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग जुटने लगे। आरोपित के ऑटो को क्षतिग्रस्त कर उसके पिता की कटघरा दुकान में आग लगा दी गयी। इसके बाद कादिराबाद चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों की भीड़ घटनास्थल से एक किमी दूर बेला दुर्गा मंदिर के पास जमा हो गई। उन्होंने सड़क पर बांस-बल्ला लगा व आगजनी कर यातायात अवरुद्ध ...