मुरादाबाद, मार्च 29 -- महानगर के कटघर थाना क्षेत्र में बच्ची से छेड़खानी करने में दोषी को तीन साल की सजा मिली है। शनिवार को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का यह मामला 9 मार्च,2020 का है। केस की सुनवाई मुरादाबाद की विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट-2 में शैलेन्द्र वर्मा की अदालत में हुई। वादी की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनोज गुप्ता और अकरम खां ने पक्ष रखा। रिपोर्ट दर्ज में कहा गया कि उसकी बेटी दस साल की है। मोहल्ले में पास की दुकान से सामान लेने गई थी, रास्ते में सीतापुरी निवासी विशाल मिला। उसने बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो शोर सुनकर उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए, और पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पॉक्सो कोर्ट में विशेष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.