औरैया, दिसम्बर 18 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवक पर पड़ोस में रहने वाले आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक आशीष राठौर पुत्र गोविंद उसे मोबाइल दिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ एक कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे के भीतर आरोपी ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसी बीच बच्चे की तलाश करते हुए उसकी दादी किरण देवी वहां पहुंच गईं। उन्होंने कमरे के अंदर की स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। दादी ने तत्काल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.