एटा, जनवरी 20 -- मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद शव मोहल्ला सुनहरी नगर स्थित घर पर ले जाया गया। इसके बाद शव को भूतेश्वर ले लाया गया। मासूम बेटे ने मां, बहन, दादा, दादी के शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे के आंखों में आंशू आ गए। इस दौरान सदर विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक सहित कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह चारों शव के पोस्टमार्टम हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव बहनोई, अन्य रिश्तेदारों को शव सौंप दिए गए। एंबुलेंस से शव को घर पर मोहल्ला सुनहरी नगर लाए गए। घर पर सारी प्रक्रिया होने के बाद चारों शव को भूतेश्वर लाया गया। भूतेश्वर पर बेटा देवांश ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार होने के बाद बेटा घर पर पहुंचा। मूलरुप से थाना बागवाला के गांव लोहाखार के रहने वाले हैं। पिलुआ एसओ संजय राघव पूरे परिवार को गांव ...