बागपत, अगस्त 17 -- छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी ने मुफ्ती द्वारा की गई पिटाई से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गुस्से में आकर किशोरी ने मुफ्ती द्वारा गोद लिये गए 11 माह के मासूम बेटे को बेड के अंदर छिपा दिया, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, टांडा गांव स्थित एक मदरसे में करीब एक हफ्ते पहले मुफ्ती ने मोबाइल फोन रखने और सबक याद न करने पर एक किशोरी की पिटाई कर दी थी। पिटाई से किशोरी इस कदर गुस्से में आ गई कि शनिवार को मौका पाकर उसने मुफ्ती के रिश्तेदार शहजाद से गोद लिये गए 11 माह के बेटे तलहा को उठाकर मुफ्ती के कमरे में रखे बेड के भीतर बंद कर दिया। मासूम बच्चे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.