बलरामपुर, मार्च 23 -- वारदात बलरामपुर, संवाददाता। पड़ोसी ने दो वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे मिट्टी की डेहरी में बंद कर दिया। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने घर में घुसकर बच्चे को बेहोशी की हालत में डेहरी से बाहर निकाल लिया। डेहरी के निकट छूरी व गंडासा बरामद हुआ। बच्चे का इलाज सीएचसी उतरौला में कराया गया, तब जाकर उसकी हालत सुधरी। घटना शनिवार सुबह पौने 12 बजे उतरौला कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ तकिया गांव में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को तेंदुआ तकिया निवासिनी बिन्दू पत्नी विष्नू वर्मा ने उतरौला कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनका दो वर्षीय पुत्र अनमोल सुबह पौने 11 बजे घर के बरामदे में खेल रहा था। गांव के ही लक्ष्मी नारायन पुत्र राम लाल उसके लड़के को पकड़कर अपने घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.