संभल, मार्च 16 -- गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक मासूम पर बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया, जिसको एंबुलेंस के द्वारा गुन्नौर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उपचार देकर घर भेज दिया गया। गुन्नौर क्षेत्र के गांव प्रेम धाम कैल निवासी श्रीपाल यादव की 2 वर्षीय मासूम बेटी हिमानी यादव शनिवार को घर में खेल रहे थी। तभी अचानक बंदर ने हमला कर दिया। परिजन जब तक उसे बचा पाते, तब तक बंदर ने बच्ची को काट लिया और परिजनों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजकिशोर ने बताया कि कैल गांव से एक लगभग दो वर्षीय बच्ची आई थी उसका उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.