दरभंगा, फरवरी 15 -- केवटी। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची गांव की भांजी है। वह सदर थाने के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने मामा के यहां रहती थी। घटना गुरुवार की शाम करीब 06.30 बजे की है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पहले जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित गांव का साला तथा जाले थाना क्षेत्र के मनमा गांव का सुनील कुमार बताया गया है। वह अपनी बहन के घर आया था। इसी क्रम में उसने घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची शाम में घर के पास खेल रही थी। इसी क्रम में वह गायब हो गई। इसी बीच खोजबीन के दौरान वह रोती हुई मिली। पूछे जाने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.