सिद्धार्थ, मार्च 27 -- डुमरियागंज। पवित्र माह रमजान में बड़ों के साथ परिवार के लोग भी इबादत में मशगूल हो गए है। परिवार द्वारा रोज़ा रखे जाने को देखते देखते छोटे बच्चे भी रोज़ा रखकर परिवार व दोस्तों संग इफ्तार कर अल्लाह से अमन व मुस्तकबिल की दुआ मांग रहे है। बुधवार 25 रमज़ान को मोहम्मद रियान (7) पुत्र मोहम्मद नासिर ने भी रोजा रखने की इच्छा मां बाप से जताई। भोर में सेहरी खाने के बाद रोजा शुरू किया। इन दिनों बढ़ रहे तापमान के बीच पूरा दिन भूख प्यास की शिद्दत को बर्दाश्त किया। इफ्तार के लिए घर वालो ने शाम को विशेष पकवान का इंतेजाम किया। शाम की अज़ान सुनकर परिजनों व दोस्तों के साथ बैठकर इफ्तार कर दुआ मांगी है। इस मौके पर हसन ताक़ीब रिज़्वी, नफीसुल हसन, कामियाब हैदर, वसी हैदर, मामू नौशाद रिंकू, इरशाद रीनू आदि ने बच्चे का हौसला अफजाई किया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.