बदायूं, जनवरी 9 -- उझानी, संवाददाता। खेलते समय परिवार के ही दूसरे पक्ष की जगह में पहुंचने पर मासूम को जमीन पर पटकने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के गांव भैसोरा निवासी रेनू पत्नी उपेंद्र का आरोप है परिवार के ही लोग जमीन के विवाद को लेकर उनसे रंजिश मानते हैं। बीते रोज दोपहर के समय खेलते समय उनकी चार वर्षीय पुत्री अनुष्का दूसरे पक्ष की जगह में पहुंच गई। जिस पर कुंवरपाल पुत्र छोटेलाल, भुवनेश पुत्र सुरेंद्र, दिनेश पुत्र महेश ने एकराय होकर उठाकर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गई। विरोध करने पर उक्त लोगों के साथ गौरव पुत्र नरेंद्र ने उनके और परिवार के खिलाफ भी गालीगलौज कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी कुंवरपाल, भुवनेश, दिनेश, और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...