नोएडा, अगस्त 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-137 पारस टियरा सोसाइटी के डे-केयर में सवा साल की मासूम के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामला तूल पकड़ने के बाद बच्ची से मारपीट करने वाली नाबालिग सहायिका को सोमवार को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने उसको किशोर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया। पारस टियरा सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपनी सवा साल की बेटी के साथ डे-केयर में मारपीट करने, जमीन पर पटकने और दांत से काटने का आरोप लगाते हुए संचालिका और सहायिका के खिलाफ सेक्टर-142 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि चार अगस्त को वह अपनी बेटी को डे-केयर से लेकर आईं तो वह रो रही थी। उन्होंने बच्ची के कपड़े बदले तो जांघ पर दांत से काटने का निशान दिखाई दिया। इसके बाद वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.