बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- बाहर खेल रही मासूम को कमरे में ले जाकर युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में वह औद्योगिक क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं, और फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उसी मकान में उनके गांव का एक युवक भी किराए पर रहकर मजूदरी करता है। रविवार को वह मजदूरी पर चले गए। उनकी सात वर्षीय पुत्री,पत्नी कमरे पर थी। आरोप लगाया कि बाहर खेल रही उनकी पुत्री को युवक ने अपने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। पुत्री के रोने की आवाज सुनकर पत्नी युवक के कमरे में पहुंची, तो आरोपी फरार हो गया। वापस लौटने पर उनकी पत्नी, पुत्री ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.