बदायूं, फरवरी 4 -- घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम को खेतीहार इलाके में ले जाकर तीन किशोरों ने सामूहिक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी किशोरी उसे बदहवाश हालत में छोड़कर भाग निकले। मासूम रोते हुआ घर पहुंचा। यहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता मासूम को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। जहां तहरीर पर पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाप मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का हैं। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक छह वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के तीन किशोर उनके बेटे को खेतीहार इलाके में ले गए। वहां उसके साथ गलत काम किया। जब वह रोने बिलखने लगा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कपड़ा मुंह से निकलने पर वह फिर चीख पुकार करने लगा। चीख सुनकर होने प...