कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के मासूम के साथ युवक ने कुकर्म किया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष के मासूम को मनोज पुत्र कैलाश शुक्रवार को झांसा देकर अपने साथ ले गया। मासूम के साथ मनोज ने कुकर्म किया। बालक घर आया और अपनी मां को जानकारी दी। इससे परिजन आगबबूला हो गए। वह बालक को लेकर चरवा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी मनोज की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। रविवार को चरवा थाना पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.