शामली, फरवरी 3 -- जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में सोमवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। निमोनिया से पीड़ित चार माह के मासूम उमर के इलाज के लिए पहुंची एक गरीब मां को डॉक्टर की बेरुखी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक ने झिड़कते हुए इलाज से मना कर दिया, जिससे महिला फूट-फूटकर रो पड़ी। कांधला निवासी महिला ने बताया कि उसका बच्चा कई दिनों से गंभीर हालत में है। वह उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने न तो बच्चे को ठीक से देखा और न ही इलाज किया। अपमानित और बेबस मां रोते हुए सीएमएस किशोर आहूजा के कक्ष में पहुंची और पूरी घटना बताई। शिकायत सुनते ही सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनुरागी को फोन पर फटकार लगाई। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद बच्चे का इलाज शुरू...