कानपुर, फरवरी 7 -- मासूम की हत्या में दोषी पिता को 7 साल का सश्रम कारावास -जिला जज ने सुनवाई कर किया आदेश, दस हजार हुआ जुर्माना -जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का आदेश कानपुर देहात, संवाददाता। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर पांच साल पहले हुई मासूम बच्चे की गैर इरादतन हत्या के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद जिला जज ने दोषी उसके पिता को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर दस हजार रुपये जुर्माना भी किया। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में माती कारागार भेज दिया गया। डीजीसी डा. विजय सिंह व एडीजसीसी संतोष कटियार ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले ग्राम छानी खुर्द थाना विवार जिला हमीरपुर निवासी संतराम पुत्र भैरम...