कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर देहात। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर पांच साल पहले हुई मासूम बच्चे की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद जिला जज की अदालत ने आरोपित पिता को दोषी करार दिया। इसके साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 7 फरवरी की तारीख नियत की है। डीजीसी डॉ विजय सिंह व एडीजसीसी संतोष कटियार ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले संतराम पुत्र भैरम ने 15 दिंसबर 2020को अपने पांच साल की पुत्र रवींद्र के बिस्तर पर लघुशंका करने पर जमीन में पटकने के साथ चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी व बच्चियों को धमकाकर शव को लेकर गांव चला गया था। मामले में उसकी पत्नी अनीता ने रैपुरा थाना सुमेरपुर हमीरपुर में रहने वाले अपने भाई अजय कुमार व मायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.