बरेली, दिसम्बर 6 -- सेंधा/भमोरा। आंवला-भमोरा रोड पर इफको गेट के पास बाइक ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बाइक चालक समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक बच्चे के मौसा अनूप शर्मा निवासी बिलौरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गिरधारीपुर निवासी अंजू अपने मायके पिता दुलीराम के घर हरूनगला गई थीं। उन्हें बेटे का मुंडन कराना था। गुरुवार को वह बच्चे के साथ रामनगला गांव के एक टेंपो में बैठकर ससुराल गिरधारीपुर लौट रही थीं। इफको गेट के पास सामने से तेज रफ्तार बुलट टेंपो से टकरा गई। टक्कर लगने पर अंजू के तीन माह के बेटे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इफको चौराहे पर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में हिमांशु निवासी गांव ब्यौर थाना बिनावर जिला बदायूं और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.