मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ। कार्यालय संवाददाता टीपीनगर के न्यू मुल्तान नगर से दो साल पहले अगवा हुई चार वर्ष की मासूम बच्ची मानवी उर्फ किट्टू के मामले में शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। किट्टू जिसे अंकल बुलाती थी, उसी ने उसे अगवा किया और हत्या कर शव पास के खेत में दबा दिया। एएचटीयू ने आरोपी को हिरासत में लेकर शनिवार को पूरे दिन खेत में तलाशी अभियान चलाया लेकिन शव नहीं मिला। रविवार सुबह नए सिरे से अभियान चलाया जाएगा। न्यू मुल्तान नगर निवासी धीरेंद्र की चार साल की बेटी मानवी उर्फ किट्टू को 4 जनवरी 2023 को अगवा कर लिया गया। सीसीटीवी में एक युवक किट्टू को ले जाता दिखा। पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। पोस्टर भी लगवाए लेकिन सफलता नहीं मिली। दिसंबर 2024 को मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को ट्रांसफर हो गया। तभी से एएचटीयू जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.