गुमला, दिसम्बर 26 -- भरनो, प्रतिनिधि। जिला उद्यान विभाग द्वारा शुक्रवार को भरनो प्रखंड के मासूटोली और बोडो गांव में किसानों के बीच स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान दोनों गांवों के पांच-पांच किसानों को 50-50 डिसमिल भूमि में खेती के लिए 10-10 ट्रे स्ट्रॉबेरी पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। पौधा वितरण कार्यक्रम में महिला किसानों को प्राथमिकता दी गई। वार्ड सदस्य बी मुंडा और उद्यान मित्र आयता उरांव ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच पौधों का वितरण किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी जैसी नकदी फसल अपनाकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती से कम समय में बेहतर मुनाफा संभव है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।कार्यक्रम के दौरान किसानो...