अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- चौखुटिया, संवाददाता। मासी के ग्राम पंचायत मोहणा में रविवार रात गुलदार ने गोशाला में बंधी दो गायों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने और गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। पशुपालक कमला देवी पत्नी स्व. हीरा बल्लभ ने बताया कि सोमवार सुबह वह दूध दुहने के लिए गोशाला गईं थी। गोशाला का दरवाजा खुला था और अंदर बंधी दो दुधारू गाय मरी हुईं थीं। ग्राम प्रधान हिमांशु देवतल्ला ने बताया कि गुलदार ने रात में गोशाला का दरवाजा तोड़कर गायों को मार दिया। गरीब परिवार दूध बेचकर अपना खर्च चलता था। उन्होंने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने सहित गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। इसकी जानकारी वन विभाग जोरासी रेंज में दी गई। वहीं वन कर्मियों की ओर से मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। वन विभाग ने गश्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.