गढ़वा, मई 24 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ( झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नलिन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगाया गया। उसमें दो बेंच बनाया गया था। पहले बेंच पर एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी और दूसरे बेंच पर एसीजेएम अरविंद कच्छप थे। मासिक लोक अदालत में 32 मामलों का निष्पादन किया गया। उसमें 3 लाख 66 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हुई। पहले बेंच पर एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी के कोर्ट से बिजली से संबंधित 23 मामलों में 2 लाख 34 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। दूसरे बेंच पर एसीजेएम अरविंद कच्छप के कोर्ट से 9 क्रिमिनल केस का निष्पादन किया गया। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय...