मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश जाट महिला महासभा की ओर से शुक्रवार को केडीबी रेस्टोरेंट में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष अंजू लोचब ने सभी बहनों को आगामी नवरात्रि की बधाइयां दी। डॉ़ सारिका सिरोही ने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस पर सभी को जानकारी दी गई। डॉक्टर सांची सिंह ने सभी को एनीमिया रोग के बारे में भी जानकारी प्रदान करी। जिला अध्यक्ष रीना सिरोही एवं महासचिव रूपा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। बबीता चौधरी, उषा चौधरी, ममता सिंह, प्रीति, नेहा, टीनू चौधरी, आंचल, उर्मिला, नीरू आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...