टिहरी, मई 16 -- टिहरी जनपद के जिला बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक जिला बार हाल में आयोजित की गई। जिसमें बार के महासचिव चंद्रभान राणा ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक माह के अंदर चेंबर हाल का डीएम के द्वारा एस्टीमेट बनाए जाने, बार की पार्किंग को सुव्यवस्थित करना, सभी न्यायालय में अधिवक्ताओं के सम्मान का ध्यान रखना, क्लाइंट्स के लिए बेहतर कार्य करन जैसे निर्णय हुये हैं। बार में दो नये सदस्यों में महावीर प्रसाद भट्ट एवं प्रकाश जरदारी को सदस्यता दिलाई गई। नये सदस्यों का अभिनंदन किया गया। लाइब्रेरी के विकास के लिए कार्य करने व रजिस्ट्रार कार्यालय को कोर्ट परिसर में स्थापित करना जैसे कई अहम विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं में महावीर उनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.