कोडरमा, मई 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान की ओर से प्रखंड के चोपनाडीह और सिमरिया पंचायत के 10 गावों में संचालित बाल मंच एवं किशोरी मंडल के किशोरियों के साथ मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 160 किशोरियों ने भाग लिया। मौके पर सोच बदलो - स्वस्थ रहों का संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की माहवारी की भ्रांतियों से अपने बच्ची को निकालें और बेहतर समाज का निर्माण करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता, उषा, निशा, गायत्री, बेबी, रूबी एवं पुतुल कुमारीके साथ साथ सभी किशोरी मंडल के सदस्य अंजली कुमारी,सुमित्रा कुमारी, संजू कुमारी, सुनैना कुमारी, अंजलि कुमारी, करिश्मा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी,काजल कुमारी, अनामिका कु...