पाकुड़, फरवरी 3 -- धनुषपूजा मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसने उच्च विद्यालय मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित हुए। इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालय प्रबंधन को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो। प्रोजेक्ट परख' के माध्यम से बच्चों के सीखने की क्षमता का नियमित मूल्यांकन करने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षकों को फाइलेरिया और कुष्ठ रोग के लक्षणों और बचाव के प्रति प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों से अपील की गई कि वे प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करें। मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विद्यालयों को जल्द ही अनाज उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि...