रुद्रपुर, अगस्त 19 -- रुद्रपुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बैठक में सभी थाना-चौकी प्रभारियों और अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, महिला-बाल सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बैठक में साफ कहा कि जिले में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। नशा तस्करी को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए एसएसपी ने कहा कि ऐसे मामलों में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही, महिला और बच्चों की सुरक्षा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.