मेरठ, मार्च 31 -- माल रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार कार सामने से आ रही गाड़ी की लाइट के चलते हाइट गेज के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। जबरदस्त टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रोहटा रोड निवासी रितेश हुड्डा परिवार के एक बच्चे के साथ रविवार को मवाना गए थे। रात में दोनों लौट रहे थे। माल रोड पर कार की रफ्तार अधिक थी। सब एरिया कैंटीन चौराहा पार करते समय अचानक सामने से आ रही अन्य कार की लाइट चालक रितेश की आंख पर पड़ी और उनका स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया। कार तेज रफ्तार में हाइट गेज के पोल से जा टकराई। कार के एयरबैग खुल गए और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रितेश व बच्चे को बाहर निकाला। जिला अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.