गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां के माल्डा पंचायत भवन में माल्डा व नगवां दोनों पंचायतों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार उपस्थित थे। बैठक में दोनों पंचायतों में स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। दोनों पंचायतों के लोग सड़क पर नाली के पानी बहाने व गन्दगी का लगातार विरोध कर रहे थे। दोनों पंचायतों में स्वच्छता बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से माल्डा मुखिया गायत्री देवी एवं नगवां मुखिया मो मेराजुद्दीन को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं माल्डा के राजेन्द्र पांडेय व नगवां केदार प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। माल्डा एवं नगवां के पंचायत सचिव एवं जल एवं स्वच्छता विभाग कनीय अभियंता जितेंद्र कुशवाहा को समिति के सचिव पद की जिम्मेवारी दी गई।...