शामली, अगस्त 8 -- पुलिस द्वारा बार-बार ड्रोन व चोरों की अफवाहों पर ध्यान देने व अफवाह फैलाने वालांे पर कडी कार्रवाई करने की चेतावनी के बावजूद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गढीपुख्ता पुलिस ने ड्रोन की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दिनों जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी चोरों व ड्रोन दिखाई देने की अफवाहें फैलाई जा रही है। अफवाहों के कारण कई जगह निर्दोष लोगों से भी मारपीट की जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार ग्रामीणों से चोरों व ड्रोन दिखाई देने जैसी अफवाहों से बचने की अपील व अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई की चेतावनी भी दे रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गढीपुख्ता के गांव मालैंडी मंे देखने को मिला। मालैंडी निवासी अनीस ने डॉयल 112 को गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.