चंदौली, जनवरी 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं राज्य कमेटी सदस्य जीरा भारती की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को वामपंथी दलों और मजदूर संगठनों ने काली मंदिर परिसर से गांधी पार्क तक मार्च निकालकर प्रतिरोध सभा की। मार्च के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, वामपंथी एकता जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगाए गए। सभा में पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र यादव को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए वामपंथी नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते तीन जनवरी को मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में दोनों नेताओं को बिना वारंट और कारण बताए गिरफ्तार किया गया, जबकि वे बनारस में एक दिवंगत साथी की अंत्येष्टि से लौट रहे थे। नेताओं ने कहा कि सुधाकर यादव और जीरा भारती आदिवासियों के वनाधिकार बहाल कराने, विस्थापन रोकने तथा बुलडोजर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.