आरा, जनवरी 8 -- -धन्छुहा गांव से सहार सोन नदी घाट तक निकाली गई शव यात्रा सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड भाकपा माले के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कमिटी सदस्य 70 वर्षीय राम किशोर राय का बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शोक छा गया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव धन्छुहा में भाकपा माले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार की संध्या धन्छुहा गांव से राम किशोर राय की शव यात्रा निकाली गई। उनके गांव धन्छुहां से कई किलोमीटर लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.