गिरडीह, जून 29 -- देवरी। देवरी प्रखंड भाकपा माले सदस्यों के हरियाडीह लोकल कमेटी का शनिवार को बुतुरवाटांड़ पार्टी ब्रांच में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से टेकनारायण यादव को लोकल कमेटी का सचिव के पद पर चयन किया गया। मौके पर उपस्थित पर्यवेक्षक राम किशुन यादव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य नये सिरे से इलाके में पार्टी का संगठन मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करना है। फूलदेव यादव, शिबू यादव, दरोगी हजरा, महेंद्र हजरा, कंचन देवी, सुमा देवी, अनीता देवी, ज्योति देवी, शांति देवी, माया देवी, मनोज पंडित, काली हाजरा, विकास हाजरा आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.