गिरडीह, जुलाई 23 -- गावां। गावां के जमडार पंचायत के डढहो गांव में मंगलवार को भाकपा माले की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य पार्टी की शाखा को मजबूत करना था। इसमें प्रखंड सचिव सकलदेव यादव शामिल हुए। बैठक का संचालन विकास ठाकुर, पप्पू शर्मा और नरेश कुमार ने किया। सकलदेव यादव ने कहा कि डढहो गांव में समस्याओं का अंबार है। गांव के तालो मरांडी, हरीश मरांडी, महेश हांसदा और अर्जुन ठाकुर जैसे कई परिवार टूटे हुए कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। दीवारों में दरारें हैं। डर के माहौल में रहना पड़ता है। आवास योजना में कमीशनखोरी हावी है। 70-80 साल के बुजुर्गों को अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। पानी के लिए ग्रामीणों को 200 से 300 मीटर दूर जाना पड़ता है। कहा कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भाकपा माले पूरे प्रखंड में गरीबों की सूची तैयार करेगी। फिर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.