रुद्रपुर, अगस्त 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मालेगांव विस्फोट कांग्रेस का षडयंत्र था। मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को विशेष अदालत ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात लोगों को बरी कर दिया। शुक्रवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि 17 वर्ष बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित निर्दोष साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मालेगांव विस्फोट कांग्रेस का षडयंत्र था। सनातन हिंदू को बदनाम करने और हिंदू आंतकवाद पर दुनिया में नैरेटिव फैलाने के लिए कांग्रेस की चाल थी। आज कांग्रेस को इस षडयंत्र की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के ऊपर जो बर्बर, अमानवीय अत्याचार किए गए। उसकी क्या कीमत हो सक...