नोएडा, सितम्बर 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आज यानी शनिवार की शाम काफी खास होगी। देश की सुप्रसिद्ध लोक गायक पद्मश्री मालिनी अवस्थी को जहां सुनने का मौका मिलेगा, वहीं कथक नृत्य का भी आनंद उठाया जा सकता है। ट्रेड शो की शाम को खास बनाने के लिए महाराजगंज के लोक गायक अमित अंजन भी प्रस्तुति देंगे। अयोध्या की संगम लता भगवान राम के जीवन से संबंधित बधावा लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही पीलीभीत की श्रीमती रिंकू देवी थारू लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। यह उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों और दक्षिणी नेपाल में थारू समुदाय का एक पारंपरिक नृत्य है। यह नृत्य मुख्य रूप से होली, विवाह और फसल कटाई जैसे त्योहारों और सामाजिक अवसरों पर किया जाता है। आगरा की देविका एस. मंगलमुखी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.