गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। फ्लैट का मालिकाना हक नहीं मिलने पर सेक्टर-92 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने रविवार सुबह सोसाइटी परिसर में अंसल हाइट्स फ्लैट अलॉटी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अंसल हाउसिंग लिमिटेड ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से कब्जा प्रमाण पत्र नहीं लिया है। रजिस्ट्री के अभाव में फ्लैट बेच नहीं पा रहे हैं। बैंक लोन नहीं हो पा रहा है। इस सोसाइटी में करीब 571 फ्लैट हैं। करीब 300 परिवार इस सोसाइटी में रह रहे हैं। इस सोसाइटी को बिल्डर ने साल 2010 में लांच किया था। साल 2015 में फ्लैट का कब्जा देना शुरू किया। पिछले 10 साल से फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। कुछ फ्लैट मालिक इस फ्लैट को बेचना चाह रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के चलते बेच नहीं पा रहे हैं। बैंक...