पीलीभीत, फरवरी 8 -- गजरौला में बीती रात हाथियों ने फिर मचाया उत्पात मचाया। माला रेंज से सटे गांव रिछोला सहराई मे दर्जनों किसानों के गेहूं की फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट कर दिया। इससे किसान बलविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरु प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह आदि किसानों के गेहूं के फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट कर दिया। लगातार इस मामले में प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद जंगली हाथियों द्वारा आतंक जारी है। इसकी सूचना मिलने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं हुआ है। जिस कारण किसान परेशान है और दिन रात अपने खेत का रखवाली करन रहे है। बावजूद उन्हें चैन नहीं मिल रहा है। मौका पाकर खेत में घुस रहे हाथी लगातार किसानों को परेशान कर रहे हैं। हाथी फसल रौंद रहे हैं और यहां पर अब तक कई एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है।

हिंदी हिन्...