बाराबंकी, दिसम्बर 27 -- मसौली। जनसंख्या नियंत्रण पर भावी कानून बनाए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले की धर्म जागरण संस्था के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गनेशपुर के निकट सरयू नदी से जल भरकर चार दिवसीय पद यात्रा शुरू किया। जिले की सात नदियों के जल के साथ पांच सूत्रीय मांग पत्र 29 दिसंबर को लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया जायेगा। धर्म जागरण संस्था के संयोजक अमित अवस्थी ने बताया कि सरयू तट से पद यात्रा शुराआत हुई थी। मसौली में विश्राम करने के बाद शनिवार को सुबह यात्रा मसौली धाम से निकलकर जनपद के कुरौली में विश्राम करेगी। मार्ग के सभी मंदिरों व महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए यात्रा जायेगी। पांच सूत्रीय मांग पत्र में जन संख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कानून बनाने, पिता का नाम लिखे जाने की अनिवार्यता सामिल है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.