पटना, फरवरी 6 -- मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित ओपी साह समुदायिक भवन में चल रहे गृह रक्षकों के प्रशिक्षण में एक फर्जी जवान के शामिल होने का मामला सामने आया है। जांच में मामला सामने आने के बाद फर्जी गृह रक्षक सेंटर से फरार हो गया। मालसलामी पुलिस ने बताया कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी के निरीक्षक संयम राम ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी चंपारण निवासी निरीक्षक संयम राम ने बताया,वरीय पदाधिकारी के आदेश पर ओपी साह समुदायिक भवन में प्रशिक्षु गृह रक्षक का रौल कोड नाम पता, फोटे मिलान और गिनती के दौरान रूपेश कुमार, पिता रतन मंडल, देधा, थाना बाघ, भागलपुर अनुपस्थित पाये गये। प्रशिक्षु का संबंधित जिला द्वारा भेजी गयी सूची से चेहरा और फोटो का मिलान करने पर अंतर पाया गया। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.