गया, अप्रैल 27 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मिल्खा सिंह खेल परिसर में इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा का नहीं है, बल्कि यह मित्रता, अनुशासन, खेल भावना और एकता का प्रतीक है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांति गोपाल पाइन, शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. जेपी सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. पिंटू लाल मंडल, इंट्राम्यूरल के प्रभारी व समन्वयक डॉ. गौरव कुमार सिंह मौजूद रहे। पहला मैच मालवीय हाउस और विवेकानंद हाउस के बीच खेला गया। मैच में मालवीय हाउस के कप्तान सुमन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। विवेकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.