बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन की ओर से लगातार 12वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। विरोध प्रदर्शन और धरने के बाद आशा कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा है। जिसमें आशा संगीनियों और आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांग पूरी करने का मुद्या उठाया है। शुक्रवार को शहर के मालवीय आवास पर उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन की ओर से धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने नेतृत्व किया। इस दौरान कहा कि प्रदेश में लगातार अपनी सेवाएं दे रहीं हैं, आशा व आशा संगिनी वर्ष 2025 के कई माह के आधार भुगतान और राज्य प्रदत अनुतोष राशि, प्रोत्साहन राशियां और राष्ट्रीय अभियानों के प्रतिफल बकाया हैं। कई स्तरों पर आवाज उठाने के बावजूद उनके ही पारश्रमिक की अदायगी करने के बजाय निरंतर अनसुना किया जा रहा है...