हाजीपुर, मई 30 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड एवं बिदुपुर को जोड़ने वाली जिमदारी घाट गंगा नदी के ऊपर बने पीपापुल को कोलकाता के मालवाहक जहाज पार करने के लिए गुरुवार को करीब दोपहर में खोल दिया गया। पीपा पुल खोलकर संवेदक के द्वारा जहाज को पार करवाया गया। पीपापुल के खुलने के कारण लगभग 02 घंटे आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पीपा पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबे कतारे लग गई। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। पुल को जहाज पार कराने के लिए अचानक खोले जाने को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राघोपुर का लाइफलाइन है, पीपापुल चारों ओर गंगा से घिरे राघोपुर में पक्का पुल नहीं है। यहां के लोगों के लिए पीपा पुल ही लाइफलाइन है। इधर, यहां के लोगों की दुखद त्रासदी है कि पीपापुल को कभी जहाज पार कराने के लिए खोला जाता है। वहीं पुल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.