नवादा, अगस्त 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल-गया रेलखंड पर शीघ्र ही दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। नई स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से किऊल-गया के रास्ते उधना-सूरत के लिए खुलेगी। आगामी 27 सितंबर से हर शनिवार को गाड़ी संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना, सूरत स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन रात्रि 12:45 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी। 29 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को वापसी में गाड़ी संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन उधना जंक्शन से 12:30 बजे दोपहर को मालदा टाउन के लिए खुलेगी। इस मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव नवादा स्टेशन और तिलैया जंक्शन पर भी होगा। ट्रेन की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गयी है। नवादा से सूरत, गुजरात में बड़ी संख्या में लोग आजीविका के लिए प्रवासी रूप में जीवन-यापन करने के लिए आवासन करते हैं। उनके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.