रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की नई समिति का गठन रविवार को हुआ। राष्ट्रीय संयोजक विक्टर मालतो को बनाया गया। इसके अलावा छोटानागपुर डिविजन संयोजक प्रभाकर कुजूर, अजीत एक्का, सिंहभूम संयोजक सुभाष बारी, नसीम चंपिया, खूंटी संयोजक रतन मुंडा, सिरील पूर्ति, सुनिल गुड़िया, सिमडेगा जिला संयोजक प्रफुल्ल किड़ो, फ्रांसिस कुल्लू, संताल परगना संयोजक रामेश हेमब्रोम, बेंजामिन हेमरोम, राम कुमार पहाड़िया, पलामू संयोजक आर्यन उरांव को बनाया गया। इसके अलावा सेंट्रल कमेटी (सत्र 2025-27) के लिए नए सदस्यों का भी चुनाव किया गया। एस बेसरा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एतवा मुंडा, महासचिव नोवेल डाहंगा, कोषाध्यक्ष अयूब जोजो को बनाया गया। इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...