समस्तीपुर, मई 26 -- उजियारपुर। समस्तीपुर मंडल के देसुआ भगवानपुर रेल मालगोदाम पर शनिवार को मालगाड़ी से हुई चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने सभी बोरी बरामद का लिया। इसके साथ ही कांड में संलिप्त दो आरोपी के साथ एक पिकअप व एक जुगाड़ ठेला को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ निवासी देवन पासवान का पुत्र पीकअप चालक मणी पासवान व अंगारघाट थाना के सुपौल निवासी मंचन साह का पुत्र जुगार ठेला चालक नाकेश कुमार के रूप में हुई। वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित 4 लोगो पर नामजद केस भी दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश कोरेसिया ने बताया कि घटना में सील टूटा वैगनों (बॉगी) का चावल बोरियां का मिलान करने पर कुल 52 बोरी की चोरी ज्ञात हुआ था। जिसको अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.