सोनभद्र, नवम्बर 23 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात लगभग एक बजे मालगाड़ी की चपेट मे आने से एनसीएल बीना कर्मी का दोनों पैर कट गया। ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज नें बताया की बीना कालोनी निवासी कर्मी 26 वर्षीय राहुल दुबे पुत्र स्व. मंगल दुबे के ट्रैक पर घायल होने की सूचना कृष्ण शिला स्टेशन मास्टर द्वारा दी गयी। जमशीला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह नें घायल राहुल दुबे को नेहरू अस्पताल अस्पताल मे भर्ती कराया। बताया की प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।घटना किस मालगाड़ी से हुई है, यह जानकारी नही हों पायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.